Arvind Kejriwal: तिहाड़ से निकलकर अपने घर पहुंचे सीएम केजरीवाल, कहा- 'जारी रहेगी तानाशाही के खिलाफ लड़ाई'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 May 2024 8:10 AM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal | PTI

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद जेल से रिहा हो गये हैं. उन्हें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिली है. वहीं उनकी रिहाई पर आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आज संविधान, लोकतंत्र की जीत हुई है.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो गये हैं. आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है. सीएम अरविंद केजरीवाल 50 दिनों तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद आज अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं. इधर सीएम केजरीवाल की रिहाई की खुशी में आम कार्यकर्ता सड़कों पर जश्न मनाईं. मिठाईयां बांटकर और पटाखे जलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की. वहीं फिलहाल सीएम केजरीवाल अपने आवास पहुंच गये हैं.

तिहाड़ से निकलकर गरजे सीएम केजरीवाल
इधर, तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में केजरीवाल ने बताया कि तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि वो कल यानी शनिवार सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में जाकर बजरंग बली के दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जाहिर की है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि आज संविधान, लोकतंत्र की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि इस फैसले का चुनाव पर असर होगा. आज उम्मीद की नई किरण जगी है. आप ने कहा कि केजरीवाल की रिहाई से पूरा देश खुश है. संविधान बचाने की जंग जारी रहेगी.

आज उम्मीद की नई किरण जगी है- AAP
सुप्रीम कोर्ट की ओर से सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी लोगों को आशा की किरण दी है जो संविधान में विश्वास करते हैं. हमारी पार्टी, दिल्ली के लोग धन्यवाद देते हैं. वहीं केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर की है.

AAP कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
वहीं, केजरीवाल को अंतरिम बेल मिलने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है. खुशी से लबरेज कार्यकर्ताओं ने नाच गाने के साथ जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए जैसे नारे लगाए. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा. आम चुनाव का आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा.

ईडी पर आम ने लगााय आरोप
इधर आम आदमी पार्टी ईडी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत की याचिका का विरोध करने के लिए ‘विरोधाभासी बातें’ कहने का आरोप लगाया. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईडी विरोधाभासी बातें कहती है. भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में कोयला घोटाला मामले में दिलीप रे की तीन साल की सजा पर रोक लगाते हुए कहा कि अगर वह चुनाव नहीं लड़ पाए तो इससे नुकसान होगा. अब दिलीप रे भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. आप नेता ने कहा कि केजरीवाल को न तो दोषी ठहराया गया है और न ही उनका मुकदमा शुरू हुआ है, लेकिन ईडी कह रहे हैं कि एक नेता के लिए अलग मानक नहीं होने चाहिए. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola