जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, बीजेपी ने कसा तंज कहा- 'जेल रिटर्न क्लब' का हिस्सा बन गए

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

arvind-kejriwal / File Photo

Arvind Kejriwal Out Of Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि लालू यादव और शिबू सोरेन की तरह अरविंद केजरीवाल भी बन गये 'जेल रिटर्न क्लब' का हिस्सा बन गये हैं.

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Out Of Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ में नया जोश नजर आ रहा है. शनिवार को केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है. उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी नजर आईं. इस बीच अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने को लेकर बीजेपी ने ‘आप’ पर कटाक्ष किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बाहर आ गए हैं और जश्न मना रहे हैं. केजरीवाल आखिरकार लालू प्रसाद यादव, जयललिता और शिबू सोरेन की तरह ‘जेल रिटर्न क्लब’ का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि वे शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल भेजेंगे, वे अब INDI गठबंधन का हिस्सा हैं क्योंकि वे सभी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

Read Also : Lok Sabha Election 2024 : अरविंद केजरीवाल ने की हनुमान की पूजा, बोले संजय सिंह- आज शनिवार है और…

सुधांशु त्रिवेदी ने कसा तंज

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि 1997 में लालू प्रसाद यादव ‘जेल रिटर्न क्लब’ के सदस्य बनें. 1996 में तमिलनाडु की सीएम जयललिता इस क्लब की सदस्य बनीं. फिर साल 2000 में करुणानिधि ने भी इस क्लब की सदस्यता ली. साल 2006 में झारखंड के मुख्यमंत्री इस क्लब में नजर आए. फिर 2008 में मधु कोड़ा इस क्लब के सदस्य बने. उन्होंने कहा कि मजे की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के लोग जश्न मना रहे हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल कुछ दिनों के लिए बाहर आए हैं.

आपको बता दें कि शुक्रवार को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवान हनुमान का धन्यवाद व्यक्त किया और ‘तानाशाही के खिलाफ लड़ाई’ में लोगों से समर्थन मांगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola