Amit Shah on Delhi Blast: 'दिल्ली धमाके के गुनहगारों को मिलेगी कड़ी सजा', अमित शाह ने दिया दोषियों की तलाश का आदेश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2025 6:45 PM
Amit Shah on Delhi Blast
Amit Shah on Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे दिल्ली विस्फोट मामले में संलिप्त प्रत्येक दोषी की तलाश करें. उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में संलिप्त सभी लोगों को सुरक्षा एजेंसियों के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा. इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई है. 20 लोग घायल हैं.
- दिल्ली विस्फोट में संलिप्त प्रत्येक दोषी को झेलना होगा हमारी एजेंसियों के प्रकोप-अमित शाह
- सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार प्रत्येक शख्स को तलाशने का निर्देश
- गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच का जिम्मा एनआईए को भी सौंप दी है.
- अमित शाह ने कहा पूरी ताकत से दोषियों पर कार्रवाई होगी
Amit Shah on Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यानी मंगलवार को दो समीक्षा बैठक की. शाह ने पहली बैठक सुबह में की और दोपहर में दूसरी बैठक की अध्यक्षता की. दोनों बैठकों में अधिकारियों के साथ सुरक्षा पर गहन चर्चा की गई. शाह ने इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए. गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी. अधिकारियों ने शाह को बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था. इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए हैं. धमाके की चपेट में आने कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.
अमित शाह ने एक ही दिन में की दो हाई लेवल मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देश की सुरक्षा को लेकर दो हाई लेवल मीटिंग की. सूत्रों के मुताबिक पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट पेश की. सूत्रों ने बताया कि दोपहर की सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी करीब-करीब यही अधिकारी शामिल हुए.
पूरी ताकत से दोषियों पर कार्रवाई होगी- अमित शाह
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली विस्फोट के लिए जिम्मेदार प्रत्येक शख्स को तलाशने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विस्फोट में शामिल हर दोषी को हमारी एजेंसियों के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा. गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच एनआईए को भी सौंप दी है. यह स्पष्ट संकेत है कि इस विस्फोट को सरकार ने आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि एनआईए (NIA) को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है.
दिल्ली में हाई अलर्ट
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था. इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए. धमाके की चपेट में आने कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. दिल्ली पुलिस ने विस्फोट को लेकर यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज ली है. अपनी प्राथमिकी में दिल्ली पुलिस ने इस धमाके को ‘बम विस्फोट’ करार दिया है. धमाके के बाद पुलिस एक्शन में है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी की जा रही है. पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट है. (इनपुट भाषा)
Also Read: Delhi Blast Updates: एनआईए करेगी दिल्ली धमाके की जांच, गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हाई लेवल मीटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










