Coronavirus से गुजरात में बुरा हाल, अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में लगी एंबुलेंस की कतार, Video Viral

Updated:
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण फैस रहे संक्रमण से देश भर जूझ रहा है. गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार लगी है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण फैस रहे संक्रमण से देश भर जूझ रहा है. गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर का एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिविल अस्पताल के बाहर कोविड-19 रोगियों को लेकर एंबुलेंस की कतार लगी है.

https://www.instagram.com/p/CNrSSYCjhDK/?igshid=fxtdze6moeso

बढ़ गई है कोविड मरीजों की संख्या

इमरजेंसी सेवाओं में मरीजों के आने की संख्या पिछले 10 दिनों से काफी बढ़ गई है. इनमें से ज्यादातर कोविड-19 के मरीज हैं. इसकी वजह से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 60 और एंबुलेंस बढ़ दी गई है.

सरकार ने कही ये बात

राज्य में महामारी के बिगड़ते हालात पर सुनवाई के दौरान गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में कहा था, ‘‘सिविल अस्पताल के बाहर 40 से अधिक एंबुलेंस कतार में खड़ी देखी गयीं.’’ सरकार ने अदालत में अपने जवाब में कहा था कि एंबुलेंस की कतार लगना अस्पताल की क्षमता मापने का मानदंड नहीं हो सकता.

सूरत का है बुरा हाल

आक्सीजन की किल्लत से मरीज मर रहे हैं. अहमदाबाद में आक्सीजन की मांग चार गुना बढ़ गई है. सूरत का भी हाल बेहाल है. यहां एक ही साथ कई-कई शवों को जलाया जा रहा है.

सीएम विजय रूपाणी ने कही ये बात

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए हमने मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाया है. आने वाले दिनों में गुजरात मे कोरोना कम हो जाएगा.उन्होंने कहा कि राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की काफी मांग है उसके बावजूद उसकी कमी नहीं होने दी गई है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola