Air India Plane Crash Report : 'एयरक्राफ्ट-इंजन में कोई प्रॉब्लम नहीं', AAIB की रिपोर्ट पर CEO विल्सन ने कहा

Air India CEO Campbell Wilson
Air India Plane Crash Report : एयर इंडिया विमान हादसे पर AAIB की रिपोर्ट आई. इसपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा है कि विमान में खराबी नहीं थी. जांच में विमान या उसके इंजन में कोई तकनीकी या मेंटेनेंस से जुड़ी समस्या नहीं पाई गई. सभी जरूरी मेंटेनेंस कार्य पूरे किए गए थे.
Air India Plane Crash Report : एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर कहा कि जांच में विमान या उसके इंजन में कोई तकनीकी या मेंटेनेंस से जुड़ी समस्या नहीं पाई गई. सभी जरूरी मेंटेनेंस कार्य पूरे किए गए थे. उन्होंने कहा कि उड़ान से पहले पायलटों ने सांस की जांच (श्वास परीक्षण) सफलतापूर्वक पास कर ली थी और उनकी सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं पाई गई थी.
समय से पहले निष्कर्ष निकालने से बचें : एयर इंडिया के सीईओ ने कहा
एयर इंडिया के सीईओ ने कहा कि एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सिफारिश की गई. सभी से आग्रह है कि वे समय से पहले निष्कर्ष निकालने से बचें. उन्होंने कहा कि अत्यधिक सावधानी बरतते हुए बेड़े में शामिल प्रत्येक बोइंग 787 विमान की दुर्घटना के कुछ दिनों के भीतर जांच की गई और उन्हें सेवा के लिए उपयुक्त पाया गया है.
सभी विमानों की आवश्यक जांच जारी रखेंगे : विल्सन
सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि हम सभी विमानों की आवश्यक जांच जारी रखेंगे और भविष्य में जिन नए विमानों की जांच की सिफारिश अधिकारी करेंगे, उनकी भी ऐसे ही जांच करेंगे. विल्सन ने कहा कि पूरी सावधानी बरतते हुए और DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की जांच की गई और सभी को उड़ान के लिए सुरक्षित पाया गया.
ईंधन की गुणवत्ता में भी कोई कमी नहीं
कैंपबेल विल्सन ने कहा कि ईंधन की गुणवत्ता में भी कोई कमी नहीं थी और टेक-ऑफ के दौरान भी कुछ असामान्य नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि सतर्कता के तहत और DGCA की देखरेख में एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की कुछ ही दिनों में जांच की गई और सभी विमान उड़ान के लिए सुरक्षित पाए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










