Ahmedabad Plane Crash Video: दुर्घटनाग्रस्त होते ही धू-धू कर जल उठा एयर इंडिया का विमान, गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के CM से की बात

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Jun 2025 2:49 PM

विज्ञापन

plane crashed near Ahmedabad

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान लंदन जा रहा था. हादसे में हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ बात की है.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है. विमान हादसे की खबर मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल से बातचीत की और मामले के बारे में पूरी जानकार ली. शाह ने गुजरात के गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है. उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है.

विमान हादसे पर आया एयर इंडिया का बयान

विमान हादसे को लेकर एयर इंडिया का बयान सामने आया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, अहमदाबाद-लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे.

यात्रियों के साथ दो पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया, एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे.

राहत और बचाव कार्य जारी

विमान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. एनडीआरएफ की ओर से बयान जारी किया गया और बताया गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं. वडोदरा से कुल तीन और टीमें भेजी जा रही हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola