Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, अब बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Nov 2025 5:57 AM
6 नवंबर को कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से और बांग्लादेश के तट के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर से 6 से 8 नवंबर के बीच तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया है कि इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 6 से 8 नवंबर के बीच तमिलनाडु में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है. इसी तरह 6 से 7 नवंबर के दौरान रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. हालांकि, सुबह के समय कोहरा दिखाई देने लगा है. विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन 6 और 7 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में ठंड महसूस होने लगी
उत्तर प्रदेश में दिन में हल्की धूप निकल रही है, जबकि रात के समय लोगों को ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. न तो बारिश होगी और न तेज हवाएं चलेंगी. 6 से 10 नवंबर तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें : Rain Alert: अगले 72 घंटों तक बारिश का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बिजली कड़कने के साथ तूफानी हवा
झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा
तूफान मोंथा का असर खत्म होते ही झारखंड में ठंड बढ़ गई है. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है.
न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना
IMD के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. इसी तरह, मध्य भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड में
उत्तराखंड में तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है. 6 से 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने से ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है. विभाग के अनुसार, पहाड़ी जिलों जैसे देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली के अलावा टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










