ePaper

Rain Alert: अगले 72 घंटों तक बारिश का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बिजली कड़कने के साथ तूफानी हवा                                           

Updated at : 05 Nov 2025 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert: जारी रहेगा बारिश का दौर

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर इस सप्ताह तक जारी रह सकता है. उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी दिखाई देगा. हिमालयी इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवा जारी र सकती है. 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 नवंबर को भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और बर्फबारी जारी रह सकती है. उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और बांग्लादेश के तटों से सटे इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण इस सप्ताह बारिश और तेज हवा से लोगों को दो चार होना पड़ सकता है.

राजस्थान में कई जगह हुई बारिश

राजस्थान में एक मौसमी तंत्र के असर से बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई. मौसम विबाग का अनुमान है कि बुधवार से मौसम शुष्क रहने और तापमान में गिरावट आने का अनुमान है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई. पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश छबड़ा में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चूरू में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से अगले एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में तूफानी हवा

आईएमडी के मुताबिक 5 नवंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं निचले और मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है. 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

पश्चिम,मध्य  और पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 नवंबर को कोंकण और गोवा, 6 नवंबर तक मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने की संभावना है. 5 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 8 नवंबर तक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तूफान और भारी बारिश की भी संभावना है. 6 नवंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश की संभावना है. 5 से 7 नवंबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 6 और 7 नवंबर को तटीय कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में खराब मौसम के कारण मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग 9 नवंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी के अंडमान सागर, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, बांग्लादेश और म्यांमार के तटों के पास मछुआरे न जाने की सलाह दी है. 

Read Also: Aaj Ka Mausam: अब होगी हाड़ कंपाने वाली ठंड की दस्तक, 48 घंटे में गिरेगा न्यूनतम तापमान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola