सीबीएसई नतीजे : तमिल छात्रा ने दिव्यांगता को हरा हासिल किये 96.6 फीसदी अंक

नयी दिल्ली : पढ़ाई के लिए मैग्नीफाइंग ग्लास के इस्तेमाल की बाध्यता भी दर्शना एमवी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से रोक नहीं पायी और उसने दिव्यांगजन श्रेणी में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. त्रिवेंद्रम के आदित्य आर राज, पलक्कड़ की लक्ष्मी पीवी (दोनों केरल […]
नयी दिल्ली : पढ़ाई के लिए मैग्नीफाइंग ग्लास के इस्तेमाल की बाध्यता भी दर्शना एमवी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से रोक नहीं पायी और उसने दिव्यांगजन श्रेणी में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. त्रिवेंद्रम के आदित्य आर राज, पलक्कड़ की लक्ष्मी पीवी (दोनों केरल में) और तमिलनाडु के कृष्णागिरी की दर्शना एमवी इस श्रेणी में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे.
कृष्णागिरी में नालंदा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा दर्शना ने बताया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं.” दर्शना माइक्रोकार्निया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उनकी दाहिनी आंख की रोशनी लगभग ‘गायब’ है और बायीं आंख में आंशिक दृष्टि है. दर्शना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




