हाथ से निकल गये हैं कश्मीर के हालात : शरद यादव

नयी दिल्ली : जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि कश्मीर घाटी में हालात अब हाथ से निकल गये हैं और सरकार इसे नियंत्रित करने में अक्षम है. शरद यादव विपक्षी दलों के समर्थन से कश्मीर पर एक सम्मेलन के आयोजन के लिये काम कर रहे हैं. यादव भाजपा के यशवंत सिन्हा […]
नयी दिल्ली : जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि कश्मीर घाटी में हालात अब हाथ से निकल गये हैं और सरकार इसे नियंत्रित करने में अक्षम है. शरद यादव विपक्षी दलों के समर्थन से कश्मीर पर एक सम्मेलन के आयोजन के लिये काम कर रहे हैं.
यादव भाजपा के यशवंत सिन्हा के अलावा कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. सिन्हा उस गैर-सरकारी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे जिसने वहां के हालात पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के प्रयासों के तहत वहां का दौरा किया था.
उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘घाटी में स्थिति बेहद गंभीर हो गयी है और पिछले तीन वर्ष में यह हाथ से निकल चुकी है. अब वहां शांति लाना बेहद चुनौतीपूर्ण है. राज्य आतंकवाद की गिरफ्त में है, ऐसा पिछले 15 साल में नहीं देखा गया था और सरकार इसे नियंत्रित करने में नाकाम है.” उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में गोरक्षकों द्वारा हिंसक मामलों और कथित जातिवादी हमलों का हवाला दिया और भाजपा से संबद्ध संगठनों तथा समूहों पर इन ‘‘अशांत” गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया.
सीमा पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना : अरुण जेटली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




