लिव इन में रह रही प्रेमिका और दो बच्चों की पीटकर प्रेमी ने कर दी हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2017 3:56 PM

विज्ञापन

इंदौर : लिव..इन प्रेमिका और उसके दो बच्चों की यहां डंडे से पीट – पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सम्पत उपाध्याय ने बताया कि मामले में पकडे गये यशवंत नायक (35) पर अपनी लिव..इन प्रेमिका सुमन (29) और उसके […]

विज्ञापन

इंदौर : लिव..इन प्रेमिका और उसके दो बच्चों की यहां डंडे से पीट – पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सम्पत उपाध्याय ने बताया कि मामले में पकडे गये यशवंत नायक (35) पर अपनी लिव..इन प्रेमिका सुमन (29) और उसके दो बच्चों..अभिषेक (07 )और वंशिका (10) की बेरहमी से हत्या कर देने का आरोप है. तिहरे हत्याकांड का खुलासा आज सुबह हुआ, जब पडोसियों ने नायक के घर का दरवाजा खुला पाये जाने पर तीनों की लाशें देखीं.

उपाध्याय ने बताया कि नायक और सुमन के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी। झगडा कल रात इस कदर बढा कि नायक ने सुमन और उसके दोनों बच्चों की डंडे से पिटाई शुरु कर दी. वह उन्हें तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उन्होंने दम नहीं तोड दिया. उन्होंने बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी पेशे से ट्रक चालक है.

वह भवानी नगर में सुमन और उसके दोनों बच्चों के साथ पिछले दो साल से रह रहा था। उसने सुमन से शादी नहीं की थी। दोनों बच्चे सुमन के पहले पति से थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola