भीषण गर्मी में साहिबगंज में बिजली गुल, शहर में मचा हाहाकार

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 05 Jun 2026 4:23 PM

विज्ञापन

साहिबगंज का पावरग्रिड. फोटो: प्रभात खबर

Sahibganj News: साहिबगंज में भीषण गर्मी के बीच करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. लालमटिया-साहिबगंज 133 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल रही. पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों ने उमस व गर्मी के बीच कठिन हालात झेले. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट

Sahibganj News: भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को साहिबगंज शहर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को करीब ढाई घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह लगभग 11:30 बजे से बिजली गुल होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. एक ओर आसमान से आग बरस रही है तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित दिखे.

बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे लोग

बिजली आपूर्ति ठप होने का सबसे अधिक असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा. अधिकांश घरों में पानी की मोटर बंद रहने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा. दोपहर के समय बिजली नहीं रहने से रसोई, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव और हवा की तलाश करते नजर आए. कई इलाकों में लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से स्थिति कयामत जैसी महसूस होने लगी .

लालमटिया-साहिबगंज लाइन में आई खराबी

बिजली विभाग की ओर से जानकारी के अनुसार, लालमटिया से साहिबगंज पावर ग्रिड को मिलने वाली 133 केवी की लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई. बिजली विभाग की टीम युद्धस्तर पर खराबी को दूर करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: ट्रांसफॉर्मर से छह फ्यूज की चोरी, पांच घंटे बिजली ठप

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता नील गगन ने बताया कि लालमटिया से साहिबगंज पावर ग्रिड को आने वाली संचरण लाइन में खराबी आई है, जिसे ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. हालांकि, लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: सेरनदाग फीडर में एक सप्ताह से बिजली ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola