Sahibganj: भीषण गर्मी में बिजली संकट, ढाई घंटे से साहिबगंज अंधेरे में, मचा हाहाकार

Updated:
विज्ञापन
Electricity News

साहिबगंज का फीडर

Sahibganj: साहिबगंज में भीषण गर्मी के दौरान अचानक बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो गया. करीब ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में नाराजगी और परेशानी देखी गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

इमरान
Sahibganj: भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को साहिबगंज शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब ढाई घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह लगभग 11:30 बजे से बिजली गुल होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. एक ओर आसमान से आग बरस रही है तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित दिखे.

पानी की व्यवस्था चरमराई, दिनचर्या हुई प्रभावित

बिजली आपूर्ति ठप होने का सबसे अधिक असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा. अधिकांश घरों में मोटर और पानी के पंप बंद रहने से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ा. दोपहर के समय बिजली नहीं रहने से रसोई, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छांव और हवा की तलाश करते नजर आए. कई इलाकों में लोगों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से स्थिति कयामत जैसी महसूस होने लगी है.

लालमटिया-साहिबगंज संचरण लाइन में आई खराबी, मरम्मत जारी

जानकारी के अनुसार लालमटिया से साहिबगंज पावर ग्रिड को मिलने वाली 133 केवी संचरण लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है. बिजली विभाग की टीम युद्धस्तर पर खराबी को दूर करने में जुटी हुई है. इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नील गगन ने बताया कि लालमटिया से साहिबगंज पावर ग्रिड को आने वाली संचरण लाइन में खराबी आई है, जिसे ठीक करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. हालांकि, लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें…

पलाश और अपना मार्ट के जरिए बिक रहे किसानों के ताजे आम

साहिबगंज जिला स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola