राष्ट्रपति चुनाव से पहले आज NDA की महा बैठक, उद्धव भी होंगे शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2017 9:09 AM
नयी दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में जुट गयी है. इसी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एनडीए की बैठक बुलाई है. शाह ने खुद भाजपा के सभी सहयोगी दलों को न्यौता भेजा है आमंत्रित किया है. ऐसा माना जा रहा है कि […]
नयी दिल्ली : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में जुट गयी है. इसी को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज एनडीए की बैठक बुलाई है. शाह ने खुद भाजपा के सभी सहयोगी दलों को न्यौता भेजा है आमंत्रित किया है.
ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा से नाराज चल रहे सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे. बैठक में शामिल होने के लिए उद्धव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार बनने के बाद पहली बार एनडीए की महाबैठक हो रही है. गौरतलब हो कि भाजपा के 32 सहयोगी दल हैं जो आज बैठक में एक साथ नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










