ePaper

गौरक्षा : राजस्थान, झारखंड सहित छह राज्यों से सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Updated at : 07 Apr 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
गौरक्षा : राजस्थान, झारखंड सहित छह राज्यों से सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज राजस्थान सरकार को यह निर्देश दिया कि वह तीन सप्ताह के अंदर अलवर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपे. साथ ही कोर्ट ने गौ रक्षा मामले में राजस्थान सहित गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. गौ रक्षा पर दायर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज राजस्थान सरकार को यह निर्देश दिया कि वह तीन सप्ताह के अंदर अलवर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपे. साथ ही कोर्ट ने गौ रक्षा मामले में राजस्थान सहित गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. गौ रक्षा पर दायर याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है. इस मामले में अगली सुनवाई तीन मई को होगी.

गौरतलब है कि अलवर में पिछले दिनों जानवरों का परिवहन कर रहे 15 लोगों की गौरक्षा के नाम पर पिटाई कर दी गयी. पिटाई के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह मामला संसद में जोर-शोर से उठाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात खुलकर सामने आयी कि उक्त व्यक्ति की मौत हार्टअटैक से नहीं बल्कि पिटाई के कारण हुई है.
आज भी इस मामले को संसद में जोर-शोर से उठाया गया. बचाव करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अपराधी, कातिल, गुंडा, बदमाश को हिंदू-मुस्लिम के नजर से मत देखिए. अपराधी तो अपराधी होता है. उन्होंने जानकारी दी कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अलवर मामले में संसद को जानकारी देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola