एयर इंडिया कर्मी पर हमला : शिवसेना सांसद खिलाफ जांच के लिए पुलिस ने किया घटना का नाट्य रुपांतरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2017 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड द्वारा एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर कथित हमले के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम ने घटनाओं की कडियों का पता लगाने के लिए पूरे अपराध परिदृश्य का नाट्य रुपांतरण किया. अपराध शाखा की टीम कल हवाई अड्डे गयी थी और उसने यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड द्वारा एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर कथित हमले के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम ने घटनाओं की कडियों का पता लगाने के लिए पूरे अपराध परिदृश्य का नाट्य रुपांतरण किया. अपराध शाखा की टीम कल हवाई अड्डे गयी थी और उसने यह पता लगाने के लिए अपराध का नाट्य रुपांतरण किया कि कैसे सांसद और एयर इंडिया के ड्यूटी प्रबंधक के बीच बहस छिड़ी होगी.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की संभावना है कि सांसद से पूछताछ की जाए. कुछ दिन पहले टीम ने एयर इंडिया के 15 कर्मचारियों से पूछताछ की थी और घटनाओं का क्रम जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया था. सांसद पर पिछले बृहस्पतिवार को एयर इंडिया के वृद्ध कर्मचारी पर चप्पल से मारने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










