इनकम टैक्स ऑडिट : माकपा के पास तीन करोड़ नकदी, कांग्रेस-भाजपा ने नहीं दिया ब्यौरा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा से करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय दलों में माकपा ने सबसे ज्यादा तीन करोड़54 लाख रुपये ‘‘नकदी’ होने की घोषणा की है जबकि दो बड़े राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के हलफनामे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल के वेंकटेश नायक ने चुनाव आयोग के […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा से करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय दलों में माकपा ने सबसे ज्यादा तीन करोड़54 लाख रुपये ‘‘नकदी’ होने की घोषणा की है जबकि दो बड़े राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस के हलफनामे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.राष्ट्रमंडल मानवाधिकार पहल के वेंकटेश नायक ने चुनाव आयोग के समक्ष राजनीतिक दलों द्वारा घोषित किए गए ‘‘नकदी’ का विश्लेषण किया जिसमें दिखाया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पास तीन करोड़ 54 लाख रुपये नकदी थे जबकि बसपा के पास 26 लाख 59 हजार रुपये और भाकपा के पास 88 हजार 468 रुपये थे.आयकर से छूट हासिल करने के लिए हर दल द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष ऑडिट रिपोर्ट पेश करना जरुरी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




