संगमा, पटवा व डॉ जोशी को पद्म विभूषण, विराट को पद्म श्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2017 4:00 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया है. संगमा के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुदंर लाल पटवा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया है. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया है. संगमा के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुदंर लाल पटवा को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का एलान किया गया है. कुल सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है, जिसमेंराजनीतिकजगतकी दो हस्तियां केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशीवमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवारकानाम शामिल है. प्रख्यात गायक केजे यसुदास को भी पद्मविभूषण देने का एलान किया गया है. आध्यात्म क्षेत्र के सद्गुरु जग्गी वासुदेव को पद्मविभूषण देने की घोषणा की गयी है.

पद्म भूषण से भी सम्मानित होंगी सात हस्तियां

बिहार के स्वामी निरंजना नंद सरस्वती कोयोग के लिए पद्म भूषण देने का एलान किया गया है. साथ ही थाईलैंड की राजकुमारी महा चकरी सिरिनधोर्न और सी रामास्वामी (मरणोपरांत) इस वर्ष पद्म भूषण के लिए चुने गए सात व्यक्तियों में शामिल हैं. विश्वमोहन भट्ट को संगीत के लिए वप्रो देवी प्रसाद द्विवेदी को साहित्य क्षेत्र से पद्म भूषणसे सम्मानित करने का फैसलाकिया गया है. चिकित्सा के क्षेत्र मेंटी उडवाडिया व रत्न सुंदर महाराज को अध्यात्म एवं रामस्वामी को पत्रकारिता के लिए पद्म विभूषणदेने का एलान किया गया है.

पद्मश्रीसे सम्मानित होंगी 75 हस्तियां

सरकारने पद्मश्रीसम्मान का भी एलान किया है. ओलंपिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर व ‘चर्चा से दूर रहने वाले’ विजेताओं में ‘डॉक्टर दादी’ के नाम से मशहूर इंदौर की भक्ति यादव, एड्स कार्यकर्ता सुनीति सोलोमन का नाम भी पद्मश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियों में शामिल है. कुल 20 हस्तियों को पद्मश्री से इस बार सम्मानित किया जायेगा.

पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान शेखर नाईक और पैरालंपिक खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु का नाम भी शामिल. मार्शल आर्ट खिलाड़ी मीनाक्षी अम्मा का नाम भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में शामिल है. इनके अलावा शिक्षा एवं साहित्य जगत से अनंत अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा. दरीपल्ली रमैया को समाजसेवा के लिए पद्मश्री दिया जायेगा.

चिंताकिंदी मल्लेशाम को विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, डॉ सुब्रतो दास को चिकित्सा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया जायेगा.

मधुबनी पेंटिंग के लिए बिहार की बावो देवी को पद्म श्री से व झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार बलवीर दत्त को पद्मश्री देने का एलान किया गया है. क्रिकेटर विराट कोहली को पद्मश्री देने की घोषणा की गयी है. झारखंड के लोक कलाकार मुकुंद नायक को भी पद्मश्री देने का एलान किया गया है.

डॉ मुकुट मिंज को भी पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. डॉ मिंज ने पिछले साल विदेश मंत्री सुषमा स्वराजकीगुर्दे को ट्रांसप्लांट किया था.

गायन के क्षेत्र से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर,पाक कला विशेषज्ञ संजीव कपूर, खेल में साक्षी मल्लिक, विकास गौड़ा को पद्मश्री देन की घोषणा की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola