ePaper

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, कल रात डोनाल्‍ड ट्रंप से गर्मजोशी से हुई बात

Updated at : 25 Jan 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, कल रात डोनाल्‍ड ट्रंप से गर्मजोशी से हुई बात

नयी दिल्‍ली : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार रात फोन पर बातचीत की. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार रात फोन पर बातचीत की. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बताया कि कल रात ट्रंप से उनकी फोन पर बातचीत हुई.

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कल रात डोनाल्‍ड ट्रंप से गर्मजोशी से बात हुई. अमेरिकी राष्‍ट्रपति और मेरे बीच आने वाले दिनों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति बनी. मोदी ने आगे लिखा, ट्रंप ने उन्‍हें अमेरिका आने का निमंत्रण दिया और मैंने भी उन्‍हें भारत आने का न्‍यौता दिया.

* फोन पर क्‍या हुई बात
अमेरिकी राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच बातचीत में आर्थिक और रक्षात्‍मक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा किया गया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका भारत को महत्‍पूर्ण सहयोग और मित्र देश समझता है. बताया जा रहा है कि दोनों ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में एक साथ खड़े रहने का संकल्‍प लिया.
* शपथ ग्रहण करने के बाद भी ट्रंप ने मोदी से फोन पर की थी बात
मोदी पांचवें विदेशी नेता हैं जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के रुप में 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद ट्रंप ने फोन पर बात की है. ट्रंप ने गत 21 जनवरी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो से बात की थी. उन्होंने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और कल उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से फोन पर बात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola