जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के खूंखार आतंकी अबू मूसा को किया ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 10:23 AM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली. यहां पुलिस और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकी का नाम अबू मूसा है जो लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली. यहां पुलिस और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकी का नाम अबू मूसा है जो लश्कर का कमांडर बताया जा रहा है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल के घायल होने की भी खबर है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा के हाजिन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
उन्होंने बताया कि मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध था. अधिकारी के अनुसार, मुठभेड स्थल के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










