ePaper

सहारा डायरी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पीएम मोदी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत काफी नहीं

Updated at : 11 Jan 2017 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सहारा डायरी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, पीएम मोदी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के सबूत काफी नहीं

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन सबूतों के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते रहे हैं आज सुप्रीमों कोर्ट ने उन्हे नाकाफी बताते हुए इस मामले मे दायर याचिका को सुनवाई से इनकार कर दिया. सहारा औऱ बिड़ला की डायरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन सबूतों के दम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगाते रहे हैं आज सुप्रीमों कोर्ट ने उन्हे नाकाफी बताते हुए इस मामले मे दायर याचिका को सुनवाई से इनकार कर दिया. सहारा औऱ बिड़ला की डायरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की इंट्री थी. इसी के दम पर विपक्ष प्रधानमंत्री पर कारोबारियों के साथ मिलिभगत करके भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाता था.

इस मामले पर बचाव करते हुए सरकार के प्रतिनिधि अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, नरेंद्र मोदी के घूस लिये जाने का कोई सबूत नहीं है. अगर किसी को इस पर मजबूत कागजात मिलते हैं तो देश में कोई नहीं है जो सुरक्षित बचेगा. इन दलीलों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की तरफ से रखे तथ्यों को जांच शुरू करने केलिए नाकाफी बताते हुए कहा, प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह जांच के आदेश नहीं दिये जा सकते हैं.

ध्यान रहे कि आयकर विभाग द्वारा चलाये गये अभियान में सहारा के ऑफिस से एक डायरी मिली थी. कथित तौर पर इस डायरी में तात्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा था और 25 करोड़ रुपये घूस देने की बात थी. मोदी के अलावा तीन औऱ मुख्यमंत्रियों के भी नाम थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola