वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लीए कल से दो दिनों के गुजरात दौरे पर पीएम

Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिनों के गुजरात दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह कई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे. चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 10 जनवरी को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगी। इसके पहले, मोदी कल यहां […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिनों के गुजरात दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के आठवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह कई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे. चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 10 जनवरी को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगी। इसके पहले, मोदी कल यहां पहुंचने के बाद चार विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसकी शुरुआत वह गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए भूमि पूजन से करेंगे.

गुजरात भाजपा ने हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की है. प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक हर्षद पटेल ने कहा, ‘‘मोदीजी के कल दोपहर बाद हवाई अड्डा पर पहुंचने की उम्मीद है. प्रदेश भाजपा ने हवाई अड्डा पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनायी है.’ गुजरात सरकार द्वारा जारी किए गए ब्यौरे के अनुसार मोदी सबसे पहले गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए भूमि पूजन करेंगे.
सरकार ने घोषणा की है कि मोदी द्वारा शिलान्यास किए जाने के तुरंत बाद परियोजना शुरु हो जाएगी और 250 करोड रुपए की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके उपर एक पंचसितारा होटल भी बनाया जाएगा जिसमें अगले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि ठहरेंगे. यह सम्मेलन हर दो साल में आयोजित होता है.मोदी कल ‘‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो’ का भी उद्घाटन करेंगे जो 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है. उम्मीद है कि पांच दिनों के दौरान 15 लाख से ज्यादा लोग यहां आएंगे.
उसके बाद मोदी गांधीनगर के पास ‘‘गिफ्ट सिटी’ जाएंगे जहां वह देश के पहले इंटरनेशनल एक्सचेंज का उद्घाटन करेंगे। बीएसई इसकी स्थापित कर रही है. गिफ्ट सिटी के बाद प्रधानमंत्री साइंस सिटी जाएंगे जहां वह ‘‘नोबेल प्राइज सीरिज’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजकर 30 मिनट पर आधिकारिक रुप से वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2017 का उद्घाटन करेंगे.
यह सम्मेलन 13 जनवरी तक चलेगा. वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में 1500 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें कई देशों के प्रमुखों तथा उद्योगपतियों के अलावा 12 केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की उम्मीद है. सम्मेलन के उद्घाटन के पहले प्रधानमंत्री विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विदेशी नेताओं से बातचीत करेंगे.
सम्मेलन में शामिल होने वाले गणमान्य लोगों में दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल शामिल हैं. इसके अलावा सर्बिया के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर वुसीक, केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याट्टा, रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के भी शामिल होने की संभावना है.
प्रधानमंत्री शाम में वैश्विक सीईओ गोलमेज की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वह भारत तथा अन्य देशों के 50 सीईओ के साथ बातचीत करेंगे.इस सत्र की शुरुआत शाम में छह बजकर 15 मिनट पर होगी और अंत में रात्रिभोज का आयेाजन किया जाएगा.गोलमेज वार्ता के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे.
वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में कई विदेशी नेता शामिल होंगे
वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के आठवे संस्करण में कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शामिल होंगे। यह सम्मेलन मंगलवार से शुरु हो रहा है.सर्बिया के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर वुसीक, केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याट्टा, रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा, फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां मार्क आयराल्ट ने द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की पुष्टि की है.
वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2003 में हुई थी जिसका उद्देश्य गुजरात में निवेश आकर्षित करना है और इसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जाता है जिसमें भारत के शीर्ष उद्योगपतियों के अलावा कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं.आगामी शिखर सम्मेलन का मुख्य बिंदु ‘सतत् आर्थिक और सामाजिक विकास’ है.
आयोजकों ने कहा, ‘‘इसमें राज्य और सरकार के प्रमुख, मंत्री, कॉरपोरेट जगत की हस्तियां, वरिष्ठ नीति निर्माता, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रमुख और दुनिया भर के शिक्षाविद शामिल होंगे ताकि विकास और सहयोग को बढावा दिया जा सके।’ केन्या के राष्ट्रपति मंगलवार से तीन दिनों की भारत यात्रा पर हैं जिस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विस्तृत वार्ता करेंगे और गांधीनगर में शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola