बीजेपी कार्यकर्ता हवा में बहते नहीं, बल्कि हवा का रूख मोड़ते : नरेंद्र मोदी

Published at :07 Jan 2017 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ता हवा में बहते नहीं, बल्कि हवा का रूख मोड़ते : नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं को नसीहत दी. नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव में रिश्तेदारों के टिकट के लिए दबाव न बनाएं. संगठन को सही लगेगा तो टिकट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं को नसीहत दी. नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव में रिश्तेदारों के टिकट के लिए दबाव न बनाएं. संगठन को सही लगेगा तो टिकट मिलेगा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों यूपी में कई बड़े नेताओं ने अपने रिश्तेदारों के टिकट के लिए संघ के पदाधिकारियों से लॉबिंग करवायी थी.प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी को चुनाव में मिल कर काम करना हैं पांच राज्यों में जीत पक्की करें.

देश के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं वे हैं जो हवा में बहते नहीं हैं बल्कि हवा के रूख को मोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि ये जो चर्चायें होती है उससे हमें भी सत्ता में बल मिलता है. कार्यकर्ताओं के शिकायत सुनने के बाद हम और प्रभावी ढंग से शासन करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बुराई है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेनामी प्रापर्टी को सबसे ज्यादा मजबूती कैश से मिलती है.गरीब लोगों ने हमारे नोटबंदी के निर्णय को स्वीकारा है. मैंने स्वंय अपील की थी कि कुछ दिनों के लिए कठिनाई होगी लेकिन देश की जनता ने कठिनाई के बावजूद बड़े बदलाव को स्वीकारा है.

उन्होंने कहा कि गरीब और गरीबी सिर्फ चुनाव जीतने के माध्यम नहीं है. गरीब सिर्फ वोट के साधन नहीं है. यह सेवा का मौका है. गरीब की सेवा प्रभु का सेवा है. प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत की बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में एक 90 साल की आदिवासी महिला ने गांव में शौचालय के लिए अपनी बकरी को बेच दिया. गरीबी को परास्त करने की ताकत गरीबों के पास है. हमारे सारे कार्यक्रम गरीबों पर केंद्रित है. कुछ लोग लाइफस्टाइल की चिंता करते हैं. हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है. हमारी चिंता है कि गरीबों को कैसे क्वालिटी ऑफ लाइफ मिले. गरीब और वंचितों के जीवन की गुणवत्ता कैसे बढ़े. यह हमें सोचना चाहिए.

राजनीति में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब देश में चारों ओर पारदर्शिता का माहौल बन रहा है तो राजनीतिक फंडिग में शुचिता आनी चाहिए. भाजपा इस दिशा में सक्रियता निभायेगी. मैं गरीबी में जन्मा हूं और गरीबी को जीया हूं. आलोचनाओं का स्वागत कीजिए और आरोपों से घबराइये नहीं है. आपके अंदर की सच्चाई आपको अच्छे काम करने से रोकेगी. कुछ लोग लाइफस्टाइल की चिंता करते हैं. हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है. हमारी चिंता है कि गरीबों को कैसे क्वालिटी ऑफ लाइफ मिले. गरीब और वंचितों के जीवन की गुणवत्ता कैसे बढ़े. यह हमें सोचना चाहिए.

ज्ञात हो कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कल कार्यकारिणी के संबोधन में कहा था कि सिर्फ राष्ट्रहित की बात करना देशभक्ति नहीं उसके लिए ऐसे कठोर फैसले लेने पड़ते हैं जिससे देश को लाभ हो,जो मोदी जी जैसे नेतृत्व से ही संभव है. जो लोग और राजनीतिक पार्टी नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं वो हकीकत में कालेधन के समर्थन में खड़े हैं और जनता ऐसे लोगों को चिन्हित कर चुकी है.

मेरी अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता के बीच में जाएँ क्यूंकि जनता का विश्वास सिर्फ भाजपा के साथ है.भाजपा को अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनावों में मोदी जी के नेतृत्व में हर राज्य में भाजपा का विजय पताका लहराएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola