ब्रिटेन से माल्या के प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई ने एक और कदम बढ़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2016 10:33 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुंबई की एक अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद सीबीआई ब्रिटेन से शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने के लिए कदम उठाने जा रही है. सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध को कूटनीतिक माध्यमों से ब्रिटेन में शीघ्र विशेष अधिकारियों को भेजा जाएगा. जांच […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मुंबई की एक अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद सीबीआई ब्रिटेन से शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण कराने के लिए कदम उठाने जा रही है. सीबीआई सूत्रों ने आज बताया कि प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध को कूटनीतिक माध्यमों से ब्रिटेन में शीघ्र विशेष अधिकारियों को भेजा जाएगा.
जांच एजेंसी ने विशेष अदालत से प्रत्यर्पण अनुरोध के साथ माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया ताकि ब्रिटेन में सक्षम प्राधिकार से संपर्क किया जा सके. सूत्रों ने बताया कि एजेंसी आईडीबीआई के शीर्ष बैंकरों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है, जिसने 2008-09 में अब बंद हो चुके किंगफिशर एयरलाइन्स को 900 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दिया था.
उन्होंने दावा किया कि सीबीआई को माल्या के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं और नोटिसों के बावजूद वह जांच में शामिल नहीं हुए हैं. इसके बाद एजेंसी ने मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया। माल्या ने सीबीआई से लुक आउट सर्कुलर मिलने के बावजूद मार्च में देश छोडा था। उन्हें ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने नहीं रोका था क्योंकि एजेंसी ने लुक आउट सर्कुलर की प्रकृति में बदलाव किया था.
एजेंसी ने विजय माल्या, किंगफिशर एयरलाइन्स और आईडीबीआई बैंक के अन्य अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ किंगफिशर एयरलाइन्स को अक्तूबर 2008-09 में 900 करोड रपये का कर्ज देने में कथित तौर पर अनुचित कृपादृष्टि रखने के लिए एक मामला दर्ज किया था. सूत्रों ने कहा कि कंपनी की खराब वित्तीय हालत, नकारात्मक रिपोर्ट, निम्न विश्वसनीयता और बैंक की कॉरपोरेट लैंड नीति से विचलन के बावजूद कर्ज दिए गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










