ePaper

JNU छात्र लापता मामला : केजरीवाल पहुंचे मायापुरी थाने, नजीब की मां से की बातचीत

Updated at : 07 Nov 2016 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
JNU छात्र लापता मामला : केजरीवाल पहुंचे मायापुरी थाने, नजीब की मां से की बातचीत

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मायापुरी थाना गये जहां जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लापता विद्यार्थी नजीब अहमद की मां को ले जा गया था. केजरीवाल उन विद्यार्थियों से भी मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया था. पहले वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिले थे और उन्होंने उनके सामने जेएनयू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मायापुरी थाना गये जहां जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के लापता विद्यार्थी नजीब अहमद की मां को ले जा गया था. केजरीवाल उन विद्यार्थियों से भी मिले जिन्हें हिरासत में लिया गया था. पहले वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिले थे और उन्होंने उनके सामने जेएनयू की तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता प्रकट की थी. जैसे ही यह खबर आयी कि नजीब की मां फातिमा नफीस को मायापुरी थाने में हिरासत में लिया गया है

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि वह थाने जा रहे हैं. केजरीवाल ने अपने ट्वीटों में लिखा, ‘मायापुरी थाना पहुंचा. पुलिस कह रही है कि उन्हें पुलिस की गाड़ी में घर भेज दिया गया है. तबतक इंतजार करुंगा जबतक वह घर नहीं पहुंच जातीं.’ उन्होंने लिखा, ‘नजीब की मां घर पहुंच गयी. फोन पर उनसे बातचीत की. वह ठीक हैं. मैं अब थाने से जा रहा हूं. पुलिस से नजीब को जल्द ढूढने की अपील करता हूं.’

उन्होंने यह कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की, ‘यह स्पष्ट है कि पुलिस अपनी मर्जी से कुछ नहीं करती, वह अपने आकाओं की आज्ञा मानती है. पहले कांग्रेस पुलिस की आड़ में लोगों को परेशान करती थी, अब मोदी वही कर रहे हैं. हाय लगेगी आपको.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola