हिरासत में लिये गये राहुल गांधी को छोड़ा गया उन्होंने कहा, माफी मांगे सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2016 6:26 PM
नयी दिल्ली : पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई जगह जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद अब छोड़ दिया गया है. राहुल गांधी ने कहा, पूर्व सैनिक के परिवार वालों को क्यों […]
नयी दिल्ली : पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कई जगह जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बाद अब छोड़ दिया गया है. राहुल गांधी ने कहा, पूर्व सैनिक के परिवार वालों को क्यों हिरासत में लिया गया है. सरकार उनसे माफी मांगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया था . दोनों पार्टियों के कई बड़े नेता भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे. इस बार राहुल गांधी के साथ गुलाम बनी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे बड़े नेता भी शामिल थे. पुलिस वालों ने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा दिया.
सिंधिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मोदी सरकार है जो उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, दिलीप पांडेय जैसे वरिष्ठ नेता विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए. इस विरोध प्रदर्शन में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










