नशेड़ी ने पुलिस को फोन करके कहा- केजरीवाल को गोली मारने के बाद बताऊंगा अपनी पहचान

Published at :27 Oct 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
नशेड़ी ने पुलिस को फोन करके कहा- केजरीवाल को गोली मारने के बाद बताऊंगा अपनी पहचान

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शख्स ने बुधवार को दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर केजरीवाल को मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस की पड़ताल में पता चला कि फोन करने वाला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शख्स ने बुधवार को दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर केजरीवाल को मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई.

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि फोन करने वाला शख्‍स नशेडी है और उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में बुधवार शाम छह बजकर 16 मिनट पर एक कॉल आया और यह फर्जी कॉल था. फोन करने वाले की पहचान पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके के रवींद्र कुमार तिवारी के तौर पर हुयी. स्थानीय पुलिस जब उसके घर पर पहुंची तो पडोसियों ने बताया कि वह नशेडी है और दिमागी हालत ठीक नहीं है. उसका पता नहीं चला.

अधिकारी ने बताया कि तिवारी ने कहा कि वह केजरीवाल को गोली मार देगा लेकिन जब उसकी पहचान पूछी गयी तो उसने कहा, ‘‘मैं मारने के बाद अपनी पहचान बताऊंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola