अमेरिका में उमर अब्दुल्ला को एयरपोर्ट पर रोका, ट्विटर पर दिखे नाराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 7:36 AM
न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचने पर हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे बिताने पडे, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी ‘‘अचानक सेकंडरी आव्रजन जांच’ की. बहरहाल, 46 साल के उमर ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि वह जब भी अमेरिका आते हैं, उनके साथ […]
न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचने पर हवाई अड्डे पर करीब दो घंटे बिताने पडे, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने उनकी ‘‘अचानक सेकंडरी आव्रजन जांच’ की.
बहरहाल, 46 साल के उमर ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि वह जब भी अमेरिका आते हैं, उनके साथ हर बार ऐसा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि अचानक होने वाली जांच ‘‘अब थकाने वाली’ होती जा रही है. हवाई अड्डे से किए गए कई ट्वीट में उमर ने कहा कि अमेरिका पहुंचने के बाद एक बार फिर उनकी ‘‘अचानक’ सेकंडरी आव्रजन जांच की गई.
उन्होंने कहा, ‘‘तीन यात्राओं में तीसरी बार….अचानक होने वाली ये चीजें अब थकाने वाली होती जा रही हैं.’ उमर ने कहा, ‘‘मुझे सिर्फ दो घंटे बिताने पडे और यह हर बार होता है.’ न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए उमर न्यूयॉर्क में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










