निजी क्षेत्र में पदोन्नति में आरक्षण के लिए देशव्यापी आंदोलन करेंगे उदित राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2016 5:19 PM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दलित नेता एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज ने आज यहां निजी क्षेत्र और पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग करते हुए अनुसूचित जाति..जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से देशव्यापी आंदोलन चलाने और 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दलित नेता एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद उदित राज ने आज यहां निजी क्षेत्र और पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने की मांग करते हुए अनुसूचित जाति..जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से देशव्यापी आंदोलन चलाने और 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करने का ऐलान किया.
दलित उत्पीडन पर लोकसभा सांसद ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढा है चाहे उना की घटना हो या हैदराबाद की. उन्होंने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो, दलितों पर अत्याचार कम नहीं हो सकता है, क्योंकि सामाजिक व्यवस्था ही ऐसी है. अनुसूचित जाति…जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र और पदोन्नति में आरक्षण के लिए कानून बनाने हेतु राजनीतिक दलों पर दवाब बनाने के लिए देश के लगभग 410 जिलों में जनजारगण अभियान, रथ यात्रा नुक्कड नाटक आदि किए जाएंगे.उन्होंने कहा कि 26 नंवबर तक यह अंदोलन चलेगा और इसके बाद 28 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर निजी क्षेत्र में आरक्षण नीति लागू कराने की पुर जोर तरीके से मांग की जाएगी. राज ने कहा कि आरक्षण के साथ छेडछाड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं तो चाहता हूं कि हर चीज आर्थिक आधार पर हो लेकिन हजारों सालों से आर्थिक आधार पर कुछ है ही नहीं। जन्म के आधार पर, जाति के आधार पर ही जमीन का मालिक, पुजारी तय होता है और सम्मान मिलता है तो जाति के आधार पर आरक्षण मिलने में कुछ भी गलत नहीं है.”
राज इस परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि परिसंघ की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा बंद हो, अनुसूचित जाति के बैकलॉग को विशेष भर्ती अभियान चलाकर पूरा किया जाए. उन्होंने मांग की कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को लिपिक से क्लास वन, क्लस टू तथा क्लास थ्री में पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










