जवानों ने दिया खून, पीएम कर रहे हैं दलाली : राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2016 8:56 PM
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के अंतिम पड़ाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे. जंतर -मंतर में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जवानों की खून पर दलाली कर रहे हैं. ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के अंतिम पड़ाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे. जंतर -मंतर में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जवानों की खून पर दलाली कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने यह बयान ऐसे समय दिया है. जब देश में सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को लेकर तीखी बहस चल रही है. सर्जिकल स्ट्राइक के तुरंत बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस कदम का समर्थन किया था. राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा था कि यह बेहद सही कदम है और हम सरकार के साथ है.
WATCH: You are doing 'Dalali' of their(Jawans) blood: Rahul Gandhi to PM Modi pic.twitter.com/9FyidaF6uj
— ANI (@ANI) October 6, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










