जम्मू-कश्मीर : पीडीपी विधायक के घर पर फेंका गया ग्रेनेड

श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां शहर में सत्तारुढ पीडीपी के एक विधायक के आवास पर आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंककर हमला किया. हालांकि, पुलिस ने आज बताया कि बीती रात फेंके गये ग्रेनेड के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कल रात 11 बज कर 10 मिनट पर शोपियां के विधायक […]
श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां शहर में सत्तारुढ पीडीपी के एक विधायक के आवास पर आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंककर हमला किया. हालांकि, पुलिस ने आज बताया कि बीती रात फेंके गये ग्रेनेड के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कल रात 11 बज कर 10 मिनट पर शोपियां के विधायक मोहम्मद यूसुफ भट के आवास पर आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका.’ उन्होंने बताया कि ग्रेनेड आवास के परिसर में गिरा. इससे हुए विस्फोट में कोई नुकसान नहीं हुआ.
आपको बता दें कि जुलाई में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के बाद से कश्मीर की स्थिति खराब है. यहां के कई इलाकों में अब भी तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




