सेक्‍स स्‍कैंडल : संदीप कुमार तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गये

Updated at : 05 Sep 2016 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
सेक्‍स स्‍कैंडल : संदीप कुमार तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गये

नयी दिल्ली : दिल्ली के बर्खास्त मंत्री और ‘आप’ विधायक संदीप कुमार को यहां की एक अदालत ने आज तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक महिला की शिकायत पर उन्हें बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुमार (36) को एक दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश पूनम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के बर्खास्त मंत्री और ‘आप’ विधायक संदीप कुमार को यहां की एक अदालत ने आज तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक महिला की शिकायत पर उन्हें बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कुमार (36) को एक दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी की अदालत में पेश किया गया.

पूर्व मंत्री को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, एक महिला ने उत्तर दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाना में पूर्व समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया. महिला वीडियो में उनके साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखी थी. पूर्व मंत्री पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 328 (अपराध की मंशा से किसी को जहर देकर नुकसान पहुंचाना), आईटी अधिनियम की धारा 67 ए, और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि करीब 11 महीने पहले उन्होंने कुमार ने उनसे उस वक्त बलात्कार किया जब वह राशन कार्ड बनवाने के लिए बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित उनके कार्यालय गई थी. पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर माजरा से इस विधायक ने पीतमपुरा में डीसीपी (बाहरी) के कार्यालय में जांचकर्ताओं के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जहां उनका बयान दर्ज किया गया.

* महिला ने लगाया है बलात्‍कार का आरोप

दिल्‍ली के पूर्व समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था क्योंकि एक महिला उत्तरी दिल्ली के सुलतानपुरी थाने में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर पहुंची थी. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने उनके खिलाफ भादसं, आईटी अधिनियम तथा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. महिला ने शिकायत की है कि करीब 11 महीने पहले जब वह राशन कार्ड बनवाने में मदद के वास्ते बाहरी दिल्ली के सुलतानपुरी में कुमार के कार्यालय पहुंची थी तब कुमार ने उन्हें नशीली चीज मिलाकर पेय पदार्थ पिलाया.

जब वह बेहोश हो गयी तब उसे कार्यालय के समीप ही उनके घर ले जाया गया और वहां उन्होंने उनसे बलात्कार किया. महिला का आरोप है कि कुमार ने उससे कहा कि उसे उसके लिए राशन कार्ड मिलेगा और उन्होंने उनके बच्चों के लिए नौकरियों का भी आश्वासन दिया. एक सीडी में कुमार के एक महिला के साथ आपत्तिजनक दशा में नजर आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 अगस्त को कुमार को आप सरकार से निकाल दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola