8 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: खार्ग आइलैंड पर अमेरिका का भीषण हमला, 9 से 29 अप्रैल तक दिखाया एग्जिट पोल तो होगी जेल

Updated at : 08 Apr 2026 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
8 April Top 20 News

खार्ग आइलैंड पर अमेरिका ने किया हमला

8 April Top 20 News: अमेरिका के सीजफायर प्लान को ठुकराने के एक दिन बाद ईरान के ऑयल हब खार्ग आइलैंड पर भीषण हमला किया. हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. उधर निर्वाचन आयोग ने 9 अप्रैल सुबह से 29 अप्रैल शाम साढ़े 6 बजे तक एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रकाशन पर सख्त रोक लगा दी है. नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक की जेल या अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. खार्ग द्वीप पर हमले से बढ़ा तनाव, अमेरिकी डेडलाइन से पहले ईरान के तेल ठिकाने पर वार

Kharg Island : रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के सीजफायर प्लान को ठुकराने के एक दिन बाद ईरान के अहम ऑयल सेंटर खार्ग आइलैंड पर कई हमले हुए. ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 6 अप्रैल को कहा था कि पूरे ईरान पर एक ही रात में कब्जा किया जा सकता है और वह रात मंगलवार हो सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. खार्ग द्वीप पर हमला करके क्या अमेरिका दुनिया को कर देगा बर्बाद?

US strikes on Kharg Island : ईरान युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर जाता दिख रहा है. ईरान के खार्ग द्वीप पर मंगलवार 7 अप्रैल को अमेरिका की ओर कई हमले किए गए. यह हमला कुवैत और सऊदी अरब के यूएस बेस से किया गया है. खार्ग द्वीप पर हमला ईरान के ऑयल लाइफलाइन पर हमला है, जिसका असर सिर्फ ईरान पर नहीं बल्कि पूरे विश्व पर दिखेगा. आइए समझते हैं खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले से क्या होगा नुकसान. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, 48 घंटे वहीं ठहरें, मिलिट्री साइट्स से दूर रहें

Advisory in Iran: ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि घर के अंदर रहें और एम्बेसी से लगातार संपर्क बनाए रखें. अगर हाईवे पर जाना पड़े, तो सिर्फ सरकारी गाइडेंस के साथ ही जाएं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. पाकिस्तान में लॉकडाउन! रात 8 बजे के बाद बाजार, शॉपिंग मॉल बंद, 10 बजे के बाद शादियों पर पाबंदी

Pakistan Lockdown: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर पाकिस्तान पर सबसे अधिक पड़ा है. भारत के पड़ोसी देश ने ईंधन संकट के बीच मिनी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. Exit Poll पर 9 से 29 अप्रैल तक बैन, दिखाने वाले 2 साल के लिए जायेंगे जेल

Exit Poll Ban: निर्वाचन आयोग ने 9 अप्रैल सुबह से 29 अप्रैल शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा दी है. नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल हो सकती है. बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला

West Bengal Assembly Election 2026 Voter List: बंगाल चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन आयोग ने 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये हैं. पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटर लिस्ट लॉक कर दी गयी है. जानें क्या है नया समीकरण. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बंगाल के लिए कांग्रेस की 5 गारंटी, किसानों को 15000, महिलाओं को हर माह 2000 रुपए, 200 यूनिट मुफ्त बिजली

Congress Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘5 गारंटी’ का ऐलान किया है. महिलाओं को नकद सहायता, किसानों को बिजली और युवाओं को नौकरी का वादा. देखें कांग्रेस मेनिफेस्टो की बड़ी बातें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. 9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री

PM Modi Bengal Visit: आसनसोल के पोलो ग्राउंड में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. सुरक्षा के लिए SPG तैनात है. कई इलाकों को नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. खरगे ने असम सीएम को बताया सबसे भ्रष्ट, असम चुनाव में 72-73 सीटें जीतने का दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 126 सीटों में से 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. कन्‍फ्यूजन खत्म? बिहार का अगला CM तय…! इस नाम पर लगी मुहर, 15 को शपथ तैयारी

Bihar Next Chief Minister : बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है. सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति लगभग तय मानी जा रही है. 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. इसमें पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. यूपी में चिराग पासवान का बड़ा दांव, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान कर सियासी हलचल बढ़ा दी है. इसे दलित और युवा वोट बैंक में पैठ बनाने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. घबराने की जरूरत नहीं, IOCL रोजाना कर रहा 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी

Bihar LPG Supply News : बिहार में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और उर्वरक की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. IOCL का कहना है कि बिहार को रोज 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. झारखंड में ओबीसी आरक्षण के आधार पर होंगे पंचायत चुनाव, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय ने कही ये बात

Jharkhand Panchayat Election: झारखंड में पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर कराए जाएंगे. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और चुनाव आयोग प्रक्रिया में जुटे हैं, ताकि तय समय पर चुनाव संपन्न हो सकें और अधिकार सुनिश्चित हो सके. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. समंदर की लहरों को चीरकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे नन्हे इशांक, भारत से तैरकर जाएंगे श्रीलंका

Ishank Swimming Record: रांची का सात वर्षीय इशांक भारत से श्रीलंका तक तैरकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. 30 किमी समुद्री सफर के लिए वह रोजाना घंटों अभ्यास कर रहा है. रामेश्वरम से शुरू होने वाले इस मिशन के जरिए वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. मोबाइल पर चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका

MP Board 10th Result 2026 on Phone: एमपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे ज्यादा सवाल यही रहता है कि मोबाइल से रिजल्ट कैसे चेक करें. आज के समय में रिजल्ट देखना बहुत आसान हो गया है. छात्र घर बैठे अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. GPAT 2026 का रिजल्ट जारी, 5300 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास

GPAT 2026 Result Declared: जीपैट एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Nothing Phone की बढ़नेवाली है कीमत? अभी खरीदें या इंतजार करें? जानें पूरी डिटेल

Nothing Phone 3a Lite की कीमत भारत में बढ़ने वाली है. 8GB+128GB वेरिएंट ₹24,999 और 256GB वेरिएंट ₹26,999 तक जा सकता है. मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत इसकी सबसे बड़ी वजह है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. 10 अप्रैल को आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, देखें खूबियां

Royal Enfield अपना पहला इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 10 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है. स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट डिजाइन, 154 km रेंज, स्मार्ट TFT कंसोल, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इसे परफेक्ट बनाते हैं. आइए इन फीचर्स को डिटेल में जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. अवॉर्ड शो में मजाक पर राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की ये खास अपील

Rajpal Yadav Controversy: राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो के दौरान शुरु हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस से एक खास अपील की है. उन्होंने शो के होस्ट को ट्रोल करने पर भी फैंस से गुजारिश की. राजपाल यादव ने मामले को बढ़ता हुआ देख खुद सामने आकर सफाई दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज

Matka King Trailer: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें 1960s बॉम्बे में सेट उनके किरदार ब्रिज भट्टी को आम आदमी से मटका किंग बनते देखा जा सकता है. जानें ट्रेलर की खास बातें और रिलीज डेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola