मोबाइल पर चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Apr 2026 9:04 PM
फोन इस्तेमाल करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
MP Board 10th Result 2026 on Phone: एमपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे ज्यादा सवाल यही रहता है कि मोबाइल से रिजल्ट कैसे चेक करें. आज के समय में रिजल्ट देखना बहुत आसान हो गया है. छात्र घर बैठे अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
MP Board 10th Result 2026 on Mobile: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्ट जारी करता है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर विजिट करते हैं, इसलिए कई बार साइट स्लो भी हो सकती है. ऐसे में छात्र वेबसाइट, SMS और DigiLocker जैसे कई तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप आसानी से मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे हम आपको तीनों तरीकों से रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.
वेबसाइट से ऐसे चेक करें MP Board 10वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर MP Board 10th Result 2026 का लिंक दिखाई देगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंट भी ले सकते हैं.
SMS से भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट
अगर रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो जाए या इंटरनेट ठीक से काम न करे तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में मैसेज बॉक्स खोलें और एक नया मैसेज टाइप करें. मैसेज में टाइप करें- MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी.
DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
- सबसे पहले अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करें.
- अब Education सेक्शन में जाएं.
- MP Board का विकल्प चुनें.
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- इसके बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
MP Board 10th Result 2026 On Digilocker Register Here
रिजल्ट चेक करते समय छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. सबसे पहले अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि वेबसाइट खुलते ही तुरंत रिजल्ट देख सकें.
यह भी पढ़ें: आने वाला है MP Board 10वीं का रिजल्ट, देखें लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










