US-ईरान सीजफायर: पाक के रोल पर भड़की कांग्रेस, कहा- पीएम मोदी की कूटनीति फेल

Updated:
विज्ञापन

जयराम रमेश और प्रधानमंत्री मोदी, फोटो पीटीआई

US-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. कहा- यह सरकार की विदेश नीति के लिए गंभीर झटका है और स्वयंभू विश्वगुरु (पीएम मोदी) बेनकाब हो गए हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा किया कि मोदी सरकार विश्व मंच पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने में नाकाम रही है. रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर का पूरी दुनिया स्वागत करेगी. यह संघर्ष 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा के ठीक दो दिन बाद शुरू हुआ था. एक ऐसी यात्रा जिसने भारत के वैश्विक कद और प्रतिष्ठा को कम कर दिया था. सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका, पीएम मोदी की कूटनीति और शैली दोनों के लिए झटका है.

विज्ञापन

मनमोहन सरकार पाकिस्तान को अलग-थलग करने में सफल रही थी : रमेश

जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में कहा- 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद डॉ मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान को अलग- थलग करने में सफलता हासिल की थी.

ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोका गया? मोदी सरकार अब तक नहीं बताई : रमेश

जयराम रमेश ने सरकार को घेरते हुए कहा- अब तक नहीं बताया गया कि 10 मई, 2025 को ऑपरेशन सिन्दूर को अचानक क्यों रोक दिया गया था. जिसकी पहली घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से हुई थी. जिसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति तब से लगभग सौ बार श्रेय ले चुके हैं.

पीएम मोदी की 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है

जयराम रमेश ने अपने पोस्ट में कहा- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को दलाल कहकर खारिज कर दिया था, लेकिन अब स्वयंभू विश्वगुरु (पीएम मोदी) पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं. उनकी स्वघोषित 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने सीजफायर को विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया, कहा- होर्मुज में तैनात रहेगा अमेरिका

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola