ePaper

पहले बेहतर है सोनिया गांधी की तबीयत, कार्यक्रम में आना चाहती थीं लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया : राहुल गांधी

Updated at : 20 Aug 2016 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
पहले बेहतर है सोनिया गांधी की तबीयत, कार्यक्रम में आना चाहती थीं लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी. 69 वर्षीय सोनिया को दो दिन पहले यहां सर गंगा राम अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दी गयी थी. इससे पहले वह बुखार, शरीर में पानी की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी.

69 वर्षीय सोनिया को दो दिन पहले यहां सर गंगा राम अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दी गयी थी. इससे पहले वह बुखार, शरीर में पानी की कमी और कंधे की चोट के उपचार के लिए 11 दिन तक अस्पताल में रही थीं. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक समारोह में कहा कि सोनिया इस कार्यक्रम में शामिल होने की बहुत इच्छुक थीं लेकिन उन्होंने और प्रियंका गांधी ने उन्हें नहीं आने दिया. समारोह में जानीमानी गायिका शुभा मुद्गल को राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

राहुल ने कहा कि उनकी मां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ‘बहुत बहुत उत्सुक’ थीं लेकिन उन्होंने और उनकी बहन ने कहा कि उन्हें थोडा आराम करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘वह अब काफी बेहतर हैं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।” वाराणसी में एक रोडशो के दौरान बीमार हो गयीं सोनिया अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 72वीं जयंती पर यहां वीर भूमि स्मारक पर भी नहीं जा पाईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola