चीन के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, NSG मुद्दे पर हुई बात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2016 2:58 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज के साथ वार्तालाप किया. समझा जाता है कि सुषमा के साथ वार्तालाप के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के लिए भारत की कोशिश तथा अन्य क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दे उठे. वांग और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज के साथ वार्तालाप किया. समझा जाता है कि सुषमा के साथ वार्तालाप के दौरान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की सदस्यता के लिए भारत की कोशिश तथा अन्य क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दे उठे.
वांग और सुषमा ने सालाना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुडे मुद्दों पर भी चर्चा की. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अक्तूबर में गोवा में होने जा रहा है.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट किया ‘‘परस्पर महत्व के मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से नई दिल्ली में मुलाकात की.साथ ही उन्होंने दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है.
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए वांग कल गोवा गए थे जहां उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर से मुलाकात की और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श किया.चीनी विदेश मंत्री कल रात नई दिल्ली पहुंचे। वह मोदी से मिले और फिर सुषमा के साथ वार्तालाप किया.चीन ने जून में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता की कोशिश 48 देशों के समूह की पूर्ण बैठक में इस आधार पर बाधित कर दी थी कि भारत ने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




