सोनिया गांधी भी लगाना चाहती थी आपातकाल : स्वामी

तिरुवनंतपुरम : भारतीय जनता पार्टी 1975 के आपातकाल की घोषणा के दिन को जहां काला दिवस के रुप में मना रही है. वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह 2011-12 के दौरान हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा कर देश में आपातकाल घोषित […]
तिरुवनंतपुरम : भारतीय जनता पार्टी 1975 के आपातकाल की घोषणा के दिन को जहां काला दिवस के रुप में मना रही है. वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा है कि वह 2011-12 के दौरान हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा कर देश में आपातकाल घोषित करना चाहती थीं.
आपातकाल की 41 वीं बरसी पर पर यहां एक बैठक का उद्घाटन करते हुए स्वामी ने कहा कि जनता सरकार द्वारा पारित महत्वपूर्ण संविधान संशोधन के चलते देश में आपातकाल नहीं घोषित किया जा सकता. जनता सरकार आपातकाल वापस ले लिए जाने के बाद सत्ता में आयी थी.
स्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘2011-12 में सोनिया गांधी देश में आपातकाल की घोषणा करने की योजना बना रही थीं और उन्होंने इस हिंदू आतंकवाद की धारणा पैदा की थी. ” स्वामी ने कहा कि वह शीघ्र ही इस संबंध में और विवरण जारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




