ePaper

स्वामी का खुलासा, 2012 में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं सोनिया

Updated at : 25 Jun 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
स्वामी का खुलासा, 2012 में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं सोनिया

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है. स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है किकांग्रेसअध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2012 में देश में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं. स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी ने 2012 में देश में इमरजेंसी की घोषणा करने का फैसला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है. स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है किकांग्रेसअध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2012 में देश में इमरजेंसी लगाना चाहती थीं. स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी ने 2012 में देश में इमरजेंसी की घोषणा करने का फैसला किया था. उन्होंनेकहाकि सोनिया फर्जी हिंदू आतंकवाद का हवाला देकर ऐसा करना चाहती थीं.

इसदौरान भाजपा के खिलाफ नाराजगी वाली खबरों को खारिज करते हुएभाजपा सांसद ने कहा कि जो रिपोर्ट्स इन दिनों अखबारों में छप रही हैं कि स्वामीभाजपा से नाराज है या पार्टी के प्रति उनकी कुछ नाराजगी है वो बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सभाओं को संबोधित करता हूं. ये सब मीडिया की बनाई हुई खबरें हैं.

वित्त मंत्री अरुण जेटली से खराब रिश्तों पर स्वामी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, इस तरह की बातें अटकलें हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को निशाना बनाना चाहता हूं तो सामने से खुलकर वार करता हूं. आखिर में उन्होंने कहा कि मिस्टर जेटली कोट में काफी स्मार्ट दिखते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola