कार्टून: जानिए राहुल गांधी आखिर सिद्धारमैया के पीछे क्यों छिपने लगे थे...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 8:31 AM

विज्ञापन

मंगलुरु : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के कार्टून को कांग्रेसियों ने पोस्टर से हटवा दिया है. यह दावा जानेमाने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने शनिवार को किया. उनका कहना है कि कांग्रेस के नाराज नेताओं के निर्देश पर नगरपालिका अधिकारियों ने उनका वह कार्टून हटा दिया जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विशालकाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

मंगलुरु : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के कार्टून को कांग्रेसियों ने पोस्टर से हटवा दिया है. यह दावा जानेमाने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने शनिवार को किया. उनका कहना है कि कांग्रेस के नाराज नेताओं के निर्देश पर नगरपालिका अधिकारियों ने उनका वह कार्टून हटा दिया जिसमें पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को विशालकाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दिखाया गया था. कार्टून में दिखाया गया कि विशालकाय मोदी से अपने आप को बचाने के लिए राहुल कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया के पीछे छुप रहे हैं. इस कार्टून में मोदी राहुल को पकडने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

गौरतलब है कि उडुपी जिले के कुंडापुरा कस्बे में एक खास होर्डिंग है जिस पर आचार्य के कार्टून नियमित तौर पर लगाए जाते हैं. यह जगह ‘कार्टून कॉर्नर’ के नाम से मशहूर है. इस घटना पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आचार्य ने पत्रकारों को बताया कि वह सभी राजनीतिक पार्टियों से जुडे कार्टून बनाते रहे हैं, लेकिन पहली बार इस तरह की मुश्किल का सामना उन्हें करना पड रहा है. उन्होंने दावा किया कि होर्डिंग पर कार्टून लगाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने उन्हें फोन कर कार्टून हटाने को कहा. आचार्य ने कहा कि अगले दिन निगम अधिकारियों ने यह कहते हुए होर्डिंग हटा दिया कि कस्बे में लगे सूचना-पट्ट हटाए जा रहे हैं.

आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पूरे कार्टून विवाद में दिलचस्प पहलू यह है कि कुंडापुरा नगरपालिका में निर्दलियों के समर्थन से भाजपा का शासन है. नगरपालिका अधिकारियों ने संपर्क करने पर बताया कि यह कस्बे को सुंदर बनाने की कवायद के तहत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola