हिमाचल प्रदेश: वाहन खाई में गिरी, 13 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2016 12:00 PM
शिमला : आदिवासी किन्नौर जिले में चौरा-कांबा लिंक रोड पर बाडा कांबा के निकट 300 फुट गहरी एक खाई में एक वाहन के गिर जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर उस समय […]
शिमला : आदिवासी किन्नौर जिले में चौरा-कांबा लिंक रोड पर बाडा कांबा के निकट 300 फुट गहरी एक खाई में एक वाहन के गिर जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने आज बताया कि यह घटना यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर उस समय हुआ जब वाहन में सवार 14 लोग एक नवविवाहित महिला को उसके ससुराल छोडकर वापस आ रहे थे.
उन्होंने बताया कि 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक व्यक्ति अस्पताल ले जाते समय दम तोड दिया जबकि गिर रहे वाहन से कूद जाने वाला व्यक्ति जिंदा बच गया. उन्होंने बताया कि दुल्हन का भाई और वाहन के चालक की भी मौत हो गई. जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है और सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.
पुलिस ने बताया कि वाहन में ज्यादा लोग सवार थे. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है. इस बीच चंबा जिले के एक नाला में कल एक निजी बस के गिर जाने से घायल तीन और लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










