ePaper

प्रियंका-इंदिरा में काफी समानताएं, लेकिन क्षमता के बारे में कुछ कहना जल्दी होगी : दिग्विजय

Updated at : 18 May 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका-इंदिरा में काफी समानताएं, लेकिन क्षमता के बारे में कुछ कहना जल्दी होगी : दिग्विजय

हैदराबाद : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के मुताबिक कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के पक्ष में है लेकिन इसका फैसला परिवार को करना है. दिग्विजय के मुताबिक उनमें जननेता के तौर पर उभरने की क्षमता है. जब दिग्विजय से पूछा गया कि क्या प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण […]

विज्ञापन

हैदराबाद : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के मुताबिक कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के पक्ष में है लेकिन इसका फैसला परिवार को करना है. दिग्विजय के मुताबिक उनमें जननेता के तौर पर उभरने की क्षमता है.

जब दिग्विजय से पूछा गया कि क्या प्रियंका उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी, जो अगले साल की शुरुआत में होने हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला परिवार का होगा.’ मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने यहां एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘जहां तक हमारी (कांग्रेस पार्टी की) बात है तो अगर वह सक्रिय राजनीति में आती हैं तो हम बहुत खुश होंगे.’

क्या प्रियंका उत्तर प्रदेश में नेहरु-गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली के बाहर प्रचार करेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘फैसला उनका और उनके परिवार का होगा.’ क्या प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी जैसी क्षमताएं हैं तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अद्भुत रुप से इंदिरा गांधी से काफी मिलती हैं लेकिन वह फिलहाल यह नहीं कह सकते कि उनमें समान क्षमताएं हैं या नहीं.

जब दिग्विजय से पूछा गया कि क्या प्रियंका जननेता के तौर पर उभर सकती हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘उनमें क्षमता है.’ क्या राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में देरी से पार्टी की संभावनाएं प्रभावित हो रहीं हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) को करना है और समय आने पर वह फैसला करेंगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola