चीन के वैचारिक संगठन ने सुब्रमण्यम स्वामी को तिब्बत दौरा का न्यौता दिया
Updated at : 14 May 2016 5:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चीन के एक वैचारिक संगठन ने राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को चीन सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलने और तिब्बत का दौरा करने का न्यौता दिया है. स्वामी के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी. चीन के विदेश मंत्रालय से जुडे वैचारिक संस्थान इंस्टीट्यूट आफ फारेन अफेयर्स के निमंत्रण पर वहां स्वामी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चीन के एक वैचारिक संगठन ने राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को चीन सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मिलने और तिब्बत का दौरा करने का न्यौता दिया है. स्वामी के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी. चीन के विदेश मंत्रालय से जुडे वैचारिक संस्थान इंस्टीट्यूट आफ फारेन अफेयर्स के निमंत्रण पर वहां स्वामी एक विश्वविद्यालय में भी अपना संबोधन देंगे.
भाजपा नेता के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, वह तिब्बत भी जायेंगे और उन्हें चीन सरकार के अतिथि के रूप में कैलाश मानसरोवर भी ले जाया जायेगा. बयान में कहा गया है कि वह 1978 के बाद से ही चीन जाते रहे हैं और दोनों देशों के बीच रिश्तों में रुकावट को दूर करने में उनका योगदान रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




