उद्धव ठाकरे ने कहा, कन्हैया कुमार को ''देशद्रोही'' कहना गलत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2016 8:19 PM
नासिक: नरेन्द्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवकों को सही दिशा दिखाने के बजाए इसने रोहित वेमुला, हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार को ‘‘जन्म दिया’ है. ये युवक पिछले कुछ महीने से सुर्खियों में हैं.उन्होंने कहा कि भारत में युवकों की संख्या काफी ज्यादा […]
नासिक: नरेन्द्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवकों को सही दिशा दिखाने के बजाए इसने रोहित वेमुला, हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार को ‘‘जन्म दिया’ है. ये युवक पिछले कुछ महीने से सुर्खियों में हैं.उन्होंने कहा कि भारत में युवकों की संख्या काफी ज्यादा है. उनको उचित दिशा और राह दिखाने के बजाए सरकार उन्हें ‘‘गुमराह’ कर रही है. उन्होंने रोहित वेमुला, हार्दिक पटेल और जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार का उदाहरण दिया.बहरहाल उन्होंने भाजपा या मोदी सरकार का नाम नहीं लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










