पनामा लीक : बिग बच्चन के ''अतुल'' होने पर सवाल, नहीं होंगे ''अतुल्य भारत'' का ब्रांड एंबेसेडर
Updated at : 18 Apr 2016 7:59 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अतुल्य भारत का ब्रांड बनाने पर फैसला टाल दिया गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पनामा पेपर्स में नाम आने के कारण अमिताभ बच्चन को ‘अतुल्य भारत’ का ब्रांड ऐंबैसडर बनाने का निर्णय रोक दिया गया है. क्लीन चिट मिलने के बाद ही ब्रांड ऐंबैसडर बनाने पर फैसला […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अतुल्य भारत का ब्रांड बनाने पर फैसला टाल दिया गया है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक पनामा पेपर्स में नाम आने के कारण अमिताभ बच्चन को ‘अतुल्य भारत’ का ब्रांड ऐंबैसडर बनाने का निर्णय रोक दिया गया है. क्लीन चिट मिलने के बाद ही ब्रांड ऐंबैसडर बनाने पर फैसला होगा.
Decision was supposed to be taken this month, decision will only be taken after clean chit is given to Amitabh Bachchan: Govt Sources
— ANI (@ANI) April 18, 2016
क्या है मामला
पनामा पेपर्स के लीक हुए दस्तावेज के मुताबिक, 1993 में अमिताभ बच्चन को चार शिपिंग कंपनियों में डायरेक्टर बनाया गया था. इनमें एक सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड को ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड और बाकी तीन -लेडी शिपिंग लिमिटेड, ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड और ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड को बहामाज में पंजीकृत कराया गया. हालांकि, इन कंपनियों की टर्न ओवर 5000 से 50,000 डॉलर दिखाया गया, लेकिन ये शिपिंग में करोड़ों डॉलर का कारोबार करती थीं. अमिताभ बच्चन इन चारों कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे, जबकि बाकी डायरेक्टर फर्म के कॉरपोरेट और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर प्रतिनिधि थे. उमेश सहाय और डेविड माइकल पेट ने ये चारों कंपनियां स्थापित कीं थी.
अमिताभ ने आरोपों को किया खारिज
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पनामा दस्तावेज लीक में अपना नाम कथित तौर पर दो कर पनाहगाहों में अपतटीय इकाइयों से संबंधित होने के तौर पर आने के बाद आज उन कंपनियों से कोई संबंध होने से इनकार किया और कहा कि हो सकता है कि उनके नाम का ‘‘दुरुपयोग’ किया गया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




