ePaper

सिखों पर चुटकुलों की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में 5 अप्रैल को होगी

Updated at : 17 Mar 2016 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
सिखों पर चुटकुलों की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में 5 अप्रैल को होगी

नयी दिल्ली : सिखो पर बने चुटकुलों को लेकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी( एसजीपीसी) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर इसका इस्तेमाल वाणिज्यिक रूप से किया जा रहा है तो गलत है. इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सिखो पर बने चुटकुलों को लेकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी( एसजीपीसी) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर इसका इस्तेमाल वाणिज्यिक रूप से किया जा रहा है तो गलत है.

इस मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने कहा, हम जल्द ही यह तय करेंगे की कानून के दायरे में इसे किस हद तक रोका जा सकता है. अगर इसका इस्तेमाल व्यवसाय के फायदे के लिए किया जा रहा है तो इस पर तुरंत रोक लगायी जायेगी. कोर्ट ने इस मामले पर याचिकाकर्ताओं से भी सुझाव मांगे है.
गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके सिखों के पर बने संता-बंता जैसे चुटकुलों पर रोक लगाने की मांग की है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के चुटकुलों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. इन चुटकुलों के आधार पर लोगों ने सिखों की छवि हास्यास्पद बना ली है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी की सारी दलीलों को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अप्रैल की तारीख तय की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola