दिल्ली में 22 मार्च को फिर मनेगा ''कार फ्री डे''

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार उत्तर पूर्वी दिल्ली के शहादरा इलाके में छठा कार फ्री डे मनायेगी. इस बार साइकिल रैली का आयोजन नहीं किया जायेगा और इसके बदले पर्यावरण जागरुकता मार्च निकाला जायेगा. लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर महीने की 22 तारीख को शहर […]
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार उत्तर पूर्वी दिल्ली के शहादरा इलाके में छठा कार फ्री डे मनायेगी. इस बार साइकिल रैली का आयोजन नहीं किया जायेगा और इसके बदले पर्यावरण जागरुकता मार्च निकाला जायेगा. लोगों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर महीने की 22 तारीख को शहर के विभिन्न इलाकों में कार फ्री डे मनाती है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अगला कार फ्री डे शहादरा और लोनी के बीच मनाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इस तरह के हर आयोजन में हम लोग साइकिल रैली निकालते हैं लेकिन इस बार हमने लोगों द्वारा पर्यावरण जागरुकता मार्च निकालने का फैसला लिया है.’ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इस प्रकार के आयोजन किये जाते हैं. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के प्रयास के तहत ऑड इवेन फार्मूला का ट्रायल किया. अप्रैल से दिल्ली सरकार फिर से ऑड इवेन फार्मूला शुरू कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




