Video: केंद्रीय मंत्री कर रहे थे योग, होने लगी बारिश, देखें वीडियो
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल (गोल घेरे में) Photo: ANI
Video : 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मुंबई में भी मनाया गया. खास बात यह रही कि यहां बारिश के बीच भी लोगों ने योग किया. वीडियो में देखें कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा.
Video : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और शिवसेना नेता शायना एनसी ने योगाभ्यास किया. इस दौरान नेताओं ने योग के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. योग के कार्यक्रम के दौरान बारिश शुरू हो गई. बारिश में भीगते हुए जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल नजर आए.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेरे लिए यह खास दिन है. बारिश के बीच योग करने को मिला. योग को हर व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजकल लोगों की जीवनशैली और खानपान की आदतें लगातार बिगड़ रही हैं, वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ रहा है. ऐसे हालात में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी तरीका योग है. उन्होंने कहा कि बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग ही एक ऐसा मंत्र है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए.
#WATCH | Mumbai | Union Minister Anupriya Patel says, "…Let us make yoga a part of your life…Our lifestyle and eating habits are also deteriorating. The environment is polluted. In such circumstances, we have only one way to keep ourselves healthy. There's only one mantra,… https://t.co/Bc4kL6jNjO pic.twitter.com/AmumODufnn
— ANI (@ANI) June 21, 2026
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि बारिश हो रही है. नजारा आप देख ही सकते हैं. यह वक्त ऐसा है जब मुंबई में बारिश होती ही है. योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है. उन्होंने कहा कि योग एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो व्यक्ति को शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करती है. योग के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक विकास भी संभव होता है.
#WATCH | Mumbai | Union Minister Jayant Chaudhary says, "…It is a spiritual journey, Yoga is not merely an exercise but a way of life…" https://t.co/Bc4kL6jNjO pic.twitter.com/0Em7tHWAz0
— ANI (@ANI) June 21, 2026
यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2026: उम्र सिर्फ एक नंबर है! PM मोदी बोले- 40 में 20 से ज्यादा लचीले बनें
भारत के प्रस्ताव को United Nations General Assembly की मंजूरी मिलने के बाद साल 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










