Assam Flood Video: विनाशकारी बाढ़ में बहने लगे बीमार पिता, युवक ने सुनाई दर्दभरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

असम बाढ़ की तस्वीर (Photo: ANI)

Video : असम के शिवसागर जिले के संताक इलाके में 19 जुलाई की विनाशकारी बाढ़ ने कई परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया. बेघर हुए परिवारों ने हालात के बारे में क्या बताया? देखें वीडियो में.

विज्ञापन

Video : बाढ़ के तेज बहाव में लोगों के घर पूरी तरह बह गए, जिसके बाद प्रभावित लोग को स्थानीय सार्वजनिक बाजार भवन में शरण लेनी पड़ी. अब ये परिवार राहत शिविर जैसी परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं और सामान्य जीवन बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं. बाढ़ का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर जारी किया है जो बहुत ही भयावह है.

असम के शिवसागर जिले में बाढ़ पीड़ितअजीजुर रहमान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि बाढ़ का पानी अचानक इतनी तेजी से आया कि परिवार को कुछ भी संभालने का मौका नहीं मिला. तेज बहाव में उनके बीमार पिता भी बहने लगे, जिन्हें किसी तरह बचाया गया. उनका घर, गाड़ी, बच्चों की स्कूल की किताबें और सालों की मेहनत से जुटाया सामान सब बाढ़ में बह गया. अब पूरा परिवार बाजार भवन में शरण लेकर रह रहा है. अजीजुर ने कहा कि उनके पास दवा खरीदने तक के पैसे नहीं हैं और बीमार पिता खुले बाजार परिसर में रहने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश और बाढ़ से केरल और असम बेहाल, 25 लोगों की मौत, हजारों बेघर

असम के गोलाघाट जिले में राज्य के मंत्री अतुल बोरा ने खुमताई और बोकाखाट राजस्व क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हालात का जायजा लिया. मंत्री ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक हर संभव सहायता जल्द से जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: Assam Floods : इस बार इतनी तबाही क्यों, जानिए किन वजहों से असम में बिगड़ते हैं हालात?



विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola