जेएनयू मामला : कन्हैया कुमार जेल से रिहा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2016 7:07 PM
नयी दिल्ली : जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद भी पुलिस कन्हैया की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. कन्हैया रिहाई के बाद कहां जायेंगे इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. सूत्रों की मानें तो कन्हैया सबसे पहले जेएनयू ही जायेंगे.कल दिल्ली हाईकोर्ट ने […]
नयी दिल्ली : जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद भी पुलिस कन्हैया की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. कन्हैया रिहाई के बाद कहां जायेंगे इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी है. सूत्रों की मानें तो कन्हैया सबसे पहले जेएनयू ही जायेंगे.कल दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दीथी, इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने का इंतजार किया जा रहा था. जमानत के लिएदस हजार के निजी मुचलके अदालत में जमा कर दिये गये थे.
हालांकि दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध किया था. कोर्ट ने उन मुख्य बिंदुओं पर सवाल करते हुए कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या आपके पास कोई ऐसा वीडियो है जिसमें यह साबित होता है कि उन्होंने नारे लगाये.इस मामले पर पहले ही सुनवाई हुई थी कोर्ट ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था कन्हैया की जमातन का फैसला कल दिया गया. जमानत मिलने के बाद भी कन्हैया की कल रिहाई नहीं हो सकी. जमानत के कागजात वकील को शाम 7 बजे उपलब्ध कराये गये ऐसे में अगर शाम 7 बजे से पहले कागजात पहुंचते , तो ही उन्हें छोड़ा जा सकता था इसी कारण उनकी रिहाई कल नहीं हो पायी.
आज कन्हैया की रिहाई की पूरी तैयारी कर ली गयी थी और उन्हें तिहाड़ जेल के गेट नंबर चार से बाहर निकाल दिया गया . दिल्ली पुलिस के वकील शैलेंद्र बब्बर ने कल इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, इस मामले पर कहा कि अभी फाइनल जमानत नहीं दी गयी उन्हें छह महीने तक जमानत दी गयी है अगर जांच में कई और तथ्य सामने आते हैं तो उन पर एक्शन लिया जा सकता है. अंतरिम जमानत का ट्रेंड नया नहीं है गंभीर मामलों में इस तरह की जमानत मिलती है. हम पूरे आदेश को पढ़ने के बाद ही इस पर आगे एक्शन लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










